कवर्धा : मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतक के परिजन को मिली 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

PTV BHARAT 24 JULY 2026 कवर्धा : मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतक के परिजन को मिली 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता – कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार आज ग्राम मड़मड़ा निवासी ज्योति साहू को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया। अपर कलेक्टर नरेन्द्र पैकरा एवं रामप्रसाद आंचला ने जिला कार्यालय में उन्हें सहायता राशि का चेक सौंपा।

उल्लेखनीय है कि ग्राम मड़मड़ा निवासी स्वर्गीय रमेश साहू की रायपुर स्थित एक अस्पताल में हुई आगजनी की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इस दुखद घटना के बाद मुख्यमंत्री सहायता कोष के माध्यम से मृतक के परिजनों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु 1 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *