रायपुर : राज्यपाल डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट

PTV BHARAT 24 JULY 2026 रायपुर : राज्यपाल डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट – राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में राज्य के निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय स्थापना एवं संचालन (संशोधन) विधेयक, 2026 के तहत नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना से संबंधित प्रावधानों पर राज्यपाल से विचार-विमर्श किया।

राज्यपाल रमेन डेका ने राज्य में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के विस्तार के संबंध में अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर के कुलाधिपति गजराज पगारिया, श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, भिलाई-दुर्ग के कुलाधिपति आईपी मिश्रा, भारती विश्वविद्यालय दुर्ग के कुलाधिपति सुशील चंद्राकर, कलिंगा विश्वविद्यालय रायपुर के कुलाधिपति संदीप अरोड़ा, आईएसबीएम विश्वविद्यालय, गरियाबंद एवं रायपुर के कुलपति आनंद महलवार, अंजनेय विश्वविद्यालय रायपुर के कुलाधिपति अभिषेक अग्रवाल, दावड़ा विश्वविद्यालय रायपुर के सीईओ चिन्मय दावड़ा तथा कोलंबिया विश्वविद्यालय रायपुर के प्रो. कुलाधिपति हरजीत सिंह हूरा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *