रायपुर : उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने जैन स्वाध्याय भवन के जीर्णोद्धार कार्य का किया लोकार्पण

PTV BHARAT 26 JULY 2026 कोरबा : उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने जैन स्वाध्याय भवन के जीर्णोद्धार कार्य का किया लोकार्पण – कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने रविवार को बुधवारी जैन मंदिर परिसर स्थित जैन स्वाध्याय भवन के जीर्णोद्धार कार्य का फीता काटकर लोकार्पण किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर संजू देवी राजपूत ने की।

कार्यक्रम के अवसर पर सर्वप्रथम मंत्री लखन लाल देवांगन ने समाज के गणमान्य जनों के साथ भगवान महावीर के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि जैन मिलन समिति एवं जैन समाज के सभी प्रबुद्ध जनों का आशीर्वाद एवं स्नेह सदैव प्राप्त होता रहा है। आप सभी के माध्यम से भवन के जीर्णोद्धार कार्य हेतु मांग की गई थी। भगवान महावीर के आशीर्वाद एवं आप सभी के स्नेह का ही परिणाम है कि इस भवन के जीर्णोद्धार हेतु सीएसआर मद से तत्काल स्वीकृति दिलाई गई और आज भव्य भवन आप सभी समाज के स्नेहिल बंधुओं को समर्पित करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कोरबा नगर का तेज गति से विकास हो रहा है। विशेषकर सभी समाज की मांग के अनुरूप सामाजिक विकास आज नए आयाम की ओर बढ़ रहा है। अब तक 56 सामाजिक विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाकर प्रारंभ कराया गया है और उन्हें तेजी से पूर्ण कराया जा रहा है। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जैन, जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, एल्डरमैन ईश्वर साहू, सुधीर जैन, डॉ. प्रिंस जैन, प्रकाश जैन, सोनू जैन, मुकुल जैन, अशोक जैन, प्रमोद जैन, आशीष जैन, पारस जैन, मनीष जैन सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

सामाजिक विकास का नया दौर : महापौर संजू देवी राजपूत

इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत ने संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन की सरकार में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के नेतृत्व में आज शहर विकास के साथ-साथ सामाजिक विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। हर मद का उपयोग समाज एवं शहरवासियों की मांग के अनुरूप किया जा रहा है तथा कार्यों का समयबद्ध रूप से पूर्ण होना भी सुनिश्चित किया जा रहा है। जिसका लाभ आज सभी वर्गों को मिल रहा है।

समाज ने जताया आभार

समाज के वरिष्ठजन सुधीर जैन ने मंच से कहा कि आज मंत्री लखन लाल देवांगन के नेतृत्व में कोरबा नगर का लगातार तेज गति से विकास हो रहा है। आज लखन लाल देवांगन द्वारा जैन मिलन समिति को इस महत्वपूर्ण विकास कार्य की सौगात मिली है। सुधीर जैन ने मंत्री लखन लाल देवांगन का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *