गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : महतारी वंदन योजना प्रीति बैगा के लिए बना आर्थिक सहयोग का सशक्त माध्यम

PTV BHARAT 27 JULY 2026 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : महतारी वंदन योजना प्रीति बैगा के लिए बना आर्थिक सहयोग का सशक्त माध्यम – आकांक्षी विकासखंड गौरेला के ग्राम पंचायत ठाड़पथरा की प्रीति सुजान बैगा के लिए महतारी वंदन योजना आर्थिक सहयोग का एक सशक्त माध्यम बन गई है। उन्हें योजना के तहत प्रत्येक माह नियमित रूप से 1,000 रुपये प्राप्त हो रहे हैं। इस राशि से प्रीति के परिवार के आर्थिक बोझ में कमी आई है और वे अपने परिवार की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम हो रही हैं।

प्रीति का कहना है कि योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वे घर के जरूरी सामान, राशन, सब्जी तथा अन्य घरेलू जरूरतों को पूरा करने में करती हैं। प्रीति बैगा को पीडीएस योजना का लाभ भी नियमित रूप से मिल रहा है। महतारी वंदन योजना और खाद्यान्न योजना के संयुक्त लाभ से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में अधिक सुदृढ़ हुई है।

प्रीति सुजान बैगा का कहना है कि राज्य सरकार की इन जनकल्याणकारी योजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है। वे इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *