PTV BHARAT 3 SEPTEMBER 2026 – दंतेवाड़ा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद
छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेंद्र यादव तीन दिवसीय बस्तर संभाग के प्रवास पर दंतेवाड़ा पहुंचे। गुरुवार को उन्होंने आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की।
मंत्री गजेंद्र यादव ने मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश के विकास एवं जनकल्याण के लिए अपना संकल्प दोहराया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर की धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान उनके साथ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

