रायपुर : जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस, नगरीय क्षेत्रों में पशुवध गृह और मांस बिक्री की दुकानें रहेंगी बंद

PTV BHARAT 3 SEPTEMBER 2026 – रायपुर : जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस, नगरीय क्षेत्रों में पशुवध गृह और मांस बिक्री की दुकानें रहेंगी बंद
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित करने तथा नगरीय निकाय क्षेत्रों में पशुवध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय प्रदेश की सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और जनभावनाओं के सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

यह निर्णय शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की मांग पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा लिया गया है। मंत्री यादव ने जन्माष्टमी के पावन पर्व की गरिमा और प्रदेशवासियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री से 4 सितंबर को शुष्क दिवस घोषित करने तथा नगरीय निकाय क्षेत्रों में पशुवध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानें बंद रखने का आग्रह किया था।

यादव समाज में भी उत्साह
यादव समाज में भी इस निर्णय को लेकर विशेष प्रसन्नता और उत्साह है। भगवान श्रीकृष्ण को आराध्य मानने वाले यादव समाज की भावनाओं के अनुरूप जन्माष्टमी के पावन अवसर पर लिया गया यह निर्णय समाज के लिए भी सम्मान और गौरव का विषय है। शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव स्वयं यादव समाज से आते हैं और उन्होंने समाज सहित प्रदेश की व्यापक जनभावनाओं को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा।

सनातन संस्कृति और आस्था के सम्मान का निर्णय
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक है। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके संदेश से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। ऐसे पावन अवसर पर जनभावनाओं का सम्मान करते हुए लिया गया यह निर्णय अभिनंदनीय है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं और जनभावनाओं का सम्मान करते हुए संवेदनशील निर्णय ले रही है। जन्माष्टमी के अवसर पर शुष्क दिवस और मांस बिक्री पर रोक का निर्णय इसी भावना को दर्शाता है।

धर्म, कर्म और लोककल्याण का संदेश
गजेन्द्र यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने धर्म, कर्म, सत्य और लोककल्याण का संदेश दिया है। जन्माष्टमी के पावन पर्व को श्रद्धा, भक्ति और गरिमा के साथ मनाने के लिए सरकार का यह निर्णय स्वागत योग्य है।

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा, “श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेश की जनभावनाओं, सनातन परंपराओं और यादव समाज की आस्था का सम्मान करते हुए 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित करने तथा नगरीय निकाय क्षेत्रों में पशुवध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानें बंद रखने का निर्णय अभिनंदनीय है। इस संवेदनशील एवं जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हार्दिक अभिनंदन एवं आभार।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *