महासमुंद : देशव्यापी साक्षरता पखवाड़ा एवं अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन

PTV BHARAT 8 SEPTEMBER 2026 – महासमुंद : देशव्यापी साक्षरता पखवाड़ा एवं अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन

देशव्यापी साक्षरता पखवाड़ा एवं अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है, जिसमें लेखक, साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता, कार्यक्रम से जुड़े व्यक्ति, स्वयंसेवी शिक्षक एवं उल्लास के शिक्षार्थियों को शामिल किया जा रहा है। कार्यक्रम में सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, उल्लास साक्षरता पखवाड़ा के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं का सम्मान, उत्कृष्ट स्वयंसेवी शिक्षकों का सम्मान, पुस्तिका/साहित्य का विमोचन, उल्लास हेतु शपथ ग्रहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

एक दीप साक्षरता के नाम

साक्षरता के प्रति जन-जन में जागरूकता का संदेश देने एवं पूरे जिले में सामूहिक संकल्प को दर्शाने के लिए शाम 7 बजे एक साक्षरता दीप जलाया गया। यह दीप इस बात का प्रतीक है कि पूरा जिला अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ रहा है। साक्षरता मानव श्रृंखला प्रत्येक स्तर पर बनाई जा रही है। इसमें स्कूली छात्र-छात्राएं अपने घर से ही साक्षरता संबंधी नारे लिखे हुए प्ले-कार्ड लेकर रैली निकाल रहे हैं। मानव श्रृंखला में स्कूली बच्चों के अलावा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के युवक-युवतियां, ग्रामवासी और वार्डवासी सभी एकत्रित रहे। इसमें यह संदेश दिया गया कि जिला निरक्षरता के अभिशाप को समाप्त करने के लिए कृतसंकल्पित है। इस अवसर पर जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से इन कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *