रायपुर : सेवा संकल्प अभियान-2026 को लेकर केंद्रीय टीम के साथ वर्चुअल बैठक

PTV BHARAT 9 SEPTEMBER 2026 – रायपुर : सेवा संकल्प अभियान-2026 को लेकर केंद्रीय टीम के साथ वर्चुअल बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व एवं समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के निर्माण के लिए जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित “सेवा और समर्पण के 25 वर्ष : सेवा संकल्प अभियान-2026” को लेकर आज दिल्ली की केंद्रीय टीम के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित हुई।

कार्यक्रमों और गतिविधियों की रूपरेखा पर चर्चा

बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा तथा विभिन्न स्तरों पर समन्वय को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देशों पर विचार-विमर्श किया गया।

सेवा और सुशासन की भावना को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

बैठक में सेवा, समर्पण, सुशासन और जनकल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से साकार करने पर विशेष जोर दिया गया। अभियान के दौरान स्वच्छता, सेवा कार्य, सामाजिक सरोकार, युवाओं एवं विभिन्न वर्गों की सहभागिता सहित विविध गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

वर्चुअल बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा अभियान को व्यापक और प्रभावी स्वरूप देने पर भी चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *