PTV BHARAT 10 SEPTEMBER 2026 – रायपुर : कृषि मंत्री रामविचार नेताम के शासकीय निवास में पोला तिहार का भव्य आयोजन
कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम के शासकीय निवास परिसर में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पोला तिहार का भव्य आयोजन किया गया। मंत्री रामविचार नेताम ने इस अवसर पर भगवान शिव के स्वरूप बैल जोड़ों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को पोला तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम की धर्मपत्नी भी उपस्थित थीं।

