PTV BHARAT 13 SEPTEMBER 2026 – रायगढ़ : राज्यपाल रमेन डेका 14 सितंबर को करेंगे 41वें चक्रधर समारोह का शुभारंभ
राज्यपाल रमेन डेका 14 सितंबर को रायगढ़ में 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह का शुभारंभ करेंगे। 14 से 23 सितंबर तक 10 दिनों तक चलने वाले इस प्रतिष्ठित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रायगढ़ के रामलीला मैदान में किया जाएगा। चक्रधर समारोह रायगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक एवं कलात्मक परंपरा का प्रमुख उत्सव है। समारोह में देश-प्रदेश के ख्यात कलाकार अपनी कला एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। समारोह में शास्त्रीय नृत्य, संगीत, लोककला सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल रमेन डेका 14 सितंबर को जिला जांजगीर-चांपा से बाय रोड प्रस्थान कर शाम 4.30 बजे जिंदल स्टील गेस्ट हाउस, पतरापाली, रायगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 7.15 बजे रामलीला मैदान पहुंचकर चक्रधर समारोह के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्यपाल डेका जिंदल स्टील गेस्ट हाउस, पतरापाली में रात्रि विश्राम करेंगे। वे 15 सितंबर को पूर्वाह्न 11.30 बजे जिंदल स्टील गेस्ट हाउस से जिला जांजगीर-चांपा के लिए प्रस्थान करेंगे।

