रायपुर : सेवा और समर्पण के 25 वर्षों की प्रेरक यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

PTV BHARAT 14 SEPTEMBER 2026 – रायपुर : सेवा और समर्पण के 25 वर्षों की प्रेरक यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “सेवा और समर्पण के 25 वर्ष : सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में सहभागिता की। बैठक में मंत्री दयालदास बघेल, मंत्री राजेश अग्रवाल, अभियान के संयोजक, सह-संयोजक एवं सदस्यों के साथ ‘सेवा की कहानी’ और ‘सेवा मेरा योगदान’ थीम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

सेवा कार्यों की कहानियां जन-जन तक पहुंचाने पर जोर
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा, सुशासन और जनकल्याण की यात्रा देशवासियों के लिए प्रेरणादायी है। इस यात्रा के दौरान जनसेवा के माध्यम से समाज में आए सकारात्मक बदलावों और सेवा कार्यों की कहानियों को जन-जन तक पहुंचाना अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा की कहानी’ के माध्यम से सेवा और जनकल्याण से जुड़े प्रेरक अनुभवों को सामने लाया जाएगा, वहीं ‘सेवा मेरा योगदान’ के माध्यम से नागरिकों को सेवा कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा। सेवा और समर्पण की भावना को जनभागीदारी का स्वरूप देते हुए विकसित भारत-2047 के संकल्प को मजबूत करना अभियान की प्रमुख भावना है।

आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श
बैठक में दोनों थीम के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों, उनकी रूपरेखा, जनभागीदारी और प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही अभियान को व्यापक एवं प्रभावी स्वरूप देने के लिए सभी स्तरों पर समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *