दंतेवाड़ा : सेवा सेतु ने आसान की छात्रवृत्ति की राह, विद्यार्थी कमलू अतरा को मिला आय प्रमाण पत्र

PTV BHARAT 16 SEPTEMBER 2026 – दंतेवाड़ा : सेवा सेतु ने आसान की छात्रवृत्ति की राह, विद्यार्थी कमलू अतरा को मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए सेवा सेतु के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज तैयार करने की प्रक्रिया को सरल बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम मसेनार निवासी विद्यार्थी कमलू अतरा ने सेवा सेतु के माध्यम से अपना आय प्रमाण पत्र बनवाया है। कमलू अतरा ने बताया कि वह कक्षा 10वीं में अध्ययनरत है और वर्तमान में प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास भांसी में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहा है। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए छात्रवृत्ति उसके लिए पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण सहारा है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेजों में आय प्रमाण पत्र की जरूरत थी। सेवा सेतु के माध्यम से आय प्रमाण पत्र बनने से उसके लिए छात्रवृत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया आसान हो गई है।

कमलू ने बताया कि सेवा सेतु जैसी सुविधा से विद्यार्थियों और उनके परिवारों को शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनावश्यक परेशानी नहीं उठानी पड़ती। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत उपलब्ध कराई जा रही इस सुविधा के लिए प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़े रहने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने में मददगार साबित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *