गरियाबंद : ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल होंगे विशिष्ट अतिथि

PTV BHARAT 16 SEPTEMBER 2026 – गरियाबंद : ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल होंगे विशिष्ट अतिथि

राज्य शासन द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत 17 सितंबर को प्रदेश के विभिन्न जिलों में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राज्य शासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार 17 सितंबर को गरियाबंद जिले में आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

जिले में होंगी विभिन्न जनसेवा और जागरूकता गतिविधियां

उल्लेखनीय है कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिले में जनभागीदारी और जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के दौरान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ ही विभिन्न जागरूकता एवं सेवा गतिविधियां संचालित की जाएंगी। जिले में अभियान के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’ सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही विकासखंड स्तर पर शिविर एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम भी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *