महासमुंद : ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में सांसद रूपकुमारी चौधरी रहेंगी विशिष्ट अतिथि

PTV BHARAT 16 SEPTEMBER 2026 – महासमुंद : ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में सांसद रूपकुमारी चौधरी रहेंगी विशिष्ट अतिथि

राज्य शासन द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी विशिष्ट गणमान्य नागरिक के रूप में उपस्थित रहेंगी। इस अवसर पर विधायकगण, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहेंगे।

6 लाख दीपों से जगमगाएगा महासमुंद

सेवा, समर्पण, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को महासमुंद जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिलेभर में शाम 7 बजे एक साथ करीब 6 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके माध्यम से नागरिक सेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति सामूहिक संकल्प व्यक्त करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा से जुड़े इस आयोजन में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनभागीदारी के लिए अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *