सुकमा : सेवा संकल्प गाथा, पीएम किसान सम्मान निधि बनी अन्नदाताओं का मजबूत संबल

PTV BHARAT 17 SEPTEMBER 2026 – सुकमा : सेवा संकल्प गाथा, पीएम किसान सम्मान निधि बनी अन्नदाताओं का मजबूत संबल

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ सुकमा जैसे दूरस्थ अंचलों में किसानों के लिए आर्थिक संबल और खुशहाली का नया जरिया साबित हो रही है। इस योजना के तहत किसानों को मिलने वाली 6,000 रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता सीधे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और खेती-किसानी को गति देने में मदद कर रही है। समय पर सीधे बैंक खाते में मिलने वाली यह राशि बुआई के मौसम में बीज, खाद, कीटनाशक और जुताई जैसी बुनियादी जरूरतों को बिना किसी साहूकार या कर्ज के दबाव के पूरा करने में मददगार बन रही है।

ग्राम चिपुरपाल (ब्लॉक छिंदगढ़) के कृषक अनंत राम नाग ने योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि हर साल मिलने वाले 6,000 रुपये उनके लिए केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि जीवन को आसान बनाने का एक ठोस जरिया हैं। उन्होंने कहा कि इस राशि से उनकी खेती-किसानी की राह सुगम हुई है और साथ ही परिवार के भरण-पोषण में भी बड़ा सहारा मिल रहा है। संकट और जरूरत के वक्त मिलने वाले इस सहयोग से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अधिक सुरक्षित और स्थिर हुई है।

कृषक अनंत राम नाग ने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उन्होंने कहा कि सुकमा के वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों में बैठे अन्नदाताओं की चिंता कर उन तक सीधा लाभ पहुंचाना सरकार की किसान हितैषी नीति का प्रत्यक्ष प्रमाण है। यह योजना आज देश के करोड़ों छोटे और सीमांत किसानों के चेहरे पर संतोष और आत्मनिर्भरता ला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *