धमतरी : वीबी-जी राम जी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ के तहत धूमा में बना पहला बालिका शौचालय

PTV BHARAT 03 OCTOBER 2026 – धमतरी : वीबी-जी राम जी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ के तहत धूमा में बना पहला बालिका शौचालय – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर स्वच्छता और बेटियों के सम्मान का संदेश देते हुए धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड की ग्राम पंचायत धूमा में ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान के तहत प्रथम बालिका शौचालय का उद्घाटन किया गया। विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत निर्मित यह शौचालय राज्यव्यापी अभियान को जमीनी स्तर पर साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

स्वच्छता, सुरक्षा और बेटियों के सम्मान का संदेश – गुलाबी रंग से सजे नव-निर्मित बालिका शौचालय के उद्घाटन के दौरान बच्चियों ने संदेश लिखी तख्तियां लेकर स्वच्छता, सुरक्षा और बेटियों के सम्मान का संदेश दिया। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और बच्चों की भागीदारी ने गांधी जयंती के कार्यक्रम को विशेष बनाया।

6 अगस्त को शुरू हुआ था अभियान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 6 अगस्त 2026 को वीबी-जी राम जी के अंतर्गत राज्यव्यापी ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया था। अभियान 15 अगस्त 2026 से 26 जनवरी 2027 तक संचालित किया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के 6,671 शासकीय विद्यालयों में करीब 286.85 करोड़ रुपये की लागत से बालिका शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। इसका उद्देश्य ग्रामीण विद्यालयों की बालिकाओं को सुरक्षित एवं स्वच्छ शौचालय सुविधा उपलब्ध कराने के साथ स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा के अनुकूल वातावरण तैयार करना है।

निर्माण से उद्घाटन तक हुई निगरानी – धूमा का बालिका शौचालय निर्माण कार्य लगातार निगरानी में रहा। विकसित भारत-जी राम जी के आयुक्त एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के संचालक तारन प्रकाश सिन्हा ने कुरूद विकासखंड के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत धूमा पहुंचकर निर्माण कार्य का मैदानी निरीक्षण किया था। उन्होंने निर्माण की प्रगति के साथ श्रमिकों से मजदूरी भुगतान की जानकारी ली और अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए थे। करीब एक महीने बाद गांधी जयंती पर इसका उद्घाटन अभियान के उद्देश्य को धरातल पर उतरने को दर्शाता है।

‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान के तहत शासन का लक्ष्य 26 जनवरी 2027 तक राज्य के प्रत्येक स्कूल में बालिकाओं के लिए शौचालय सुविधा सुनिश्चित करना है।

Replace markdown with clean news formattingTighten the opening paragraphStandardize the date format

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *