बोरियाखुर्द में पंचम वर्ष भव्य दशहरा महोत्सव की तैयारियों जोरों पर

PTV BHARAT 19 OCTOBER 2026 रायपुरः राजधानी रायपुर के बोरिवाखुर्द स्थित खेल मैदान में दशहरा सांस्कृतिक महोत्सव समिति एवं नगरवामियों के संयुक्त सहयोग से इस वर्ष पंचम वर्ष भव्य दशहरा सांस्कृतिक महोत्सव एवं रावण दहन का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह का माहौल है और पुतलों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।

प्रेसवार्ता के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन भारतीय सनातन संस्कृति के महान गौरवपूर्ण महापर्व दशहरा के उपलक्ष्य में किया जा रहा है, जो असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देने के साथ-साथ आपसी प्रेम, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देता है।

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ एवं विवरण (दिनांक: 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार)

बोरियाखुर्द खेल मैदान में आयोजित होने वाले इस एक दिवसीय महाउत्सव के अंतर्गत निम्नलिखित मांस्कृतिक और

धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे:

सुबह 10:00 बजे. बच्चों एवं युवाओं के लिए पतंग उत्सव।

दोपहर 04:00 बजे सेः बच्चों एवं युवाओं द्वारा सांस्कृतिक नृत्य और योग प्रदर्शन।

शाम 05:00 बजे: भगवान श्री राम-सीता जी की आरती-पूजन एवं दीप प्रज्वलन।

शाम 05:30 बजेः भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बच्चों युवाओं की प्रस्तुतियां व रामलीला मंचन।

मुख्य आकर्षणः 45 फीट ऊंचे विशाल रावण तथा 30 फीट के कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतलों का दहन एवं आकर्षक आतिशबाजी।

रात्रि 08:00 बजे (विशेष कार्यक्रम): बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से पधार रहे सुप्रसिद्ध भजन सम्राट सन्त्री अलबेला एवं उनकी टीम द्वारा भव्य एवं मंत्रमुग्ध कर देने वाली भत्तिमय संगीतमय प्रस्तुति।

विशेष अपील

समिति का मुख्य उद्देश्य नई पीड़ी को भारतीय संस्कृति, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदशों और पर्व के वास्तविक महत्व से परिचित कराना तथा क्षेत्र में आपसी भाईचारा मजबूत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *