PTV BHARAT 2026 रायपुर- मंदिर महासंघ, छत्तीसगढ़ की कोर समिति की बैठक गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026 को यहाँ सिन्धु पैलेस, बीटीआई ग्राउंड के सामने, रायपुर में संपन्न हुई । बैठक में छत्तीसगढ़ के मंदिरों को सशक्त, सुरक्षित और धर्म-प्रचार का केंद्र बनाने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ।बैठक में मंदिर महासंघ के राष्ट्रीय संघटक श्री सुनील घनवट जी, मंदिर महासंघ छत्तीसगढ़ संयोजक मदन मोहन उपाध्याय सहसंयोजक परवेश तिवारी अरुण मिश्रा आशुतोष मिश्रा भिलाई के माँ जगदम्बा माता मंदिर के दीपक जान्जोड़कर श्रीमती रोशनी मिश्रा श्रीमती निधि अग्रवाल श्रीमती संगीता ठाकुर हिन्दू जनजागृति समिति के मंगेश खगन आनंद श्रीवास्तव तथा समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय:दीर्घकालीन लक्ष्य: मंदिर सुव्यवस्थापन, मंदिरों का आपसी समन्वय, मंदिर न्यासियों का संघटन, मंदिरों की सुरक्षा, मंदिर सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों और मंदिर सनातन धर्म प्रचार के केंद्र बनें इस दिशा में कार्य करने का निर्णय हुआ ।7. धर्मशिक्षा एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण : मंदिर भक्ति के साथ-साथ शक्ति और सनातन शिक्षा का केन्द्र बने, शास्त्र के साथ आत्मरक्षा का प्रशिक्षण एवं सनातन धर्म शिक्षा का भी प्रशिक्षण मंदिररो से दिया जाए इस दिशा में कार्य ।मंदिर महासंघ शीघ्र ही छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं तहसील स्तर पर मंदिरों के संगठन, व्यवस्था, सुरक्षा, समन्वय एवं उपयोगिता बढ़ाने हेतु समूचे प्रदेश में स्थित मंदिरों को जोड़ने का कार्य करेंगा |प्रदेश में मंदिरों की पवित्रता एवं गरिमा संवर्धन हेतु “ड्रेस कोड (वस्त्र संहिता)” अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा।मंदिर जोड़ो अभियान: मंदिरों को आपस में जोड़ने के लिए “मंदिर जोडो – मंदिर संपर्क अभियान” चलाया जाएगा।धर्म-रक्षा हेतु संगठित प्रतिकार: मंदिर एवं मंदिर संस्कृति पर कहीं भी कोई आघात होता है, तो तत्काल एकत्रित होकर सामूहिक विरोध करने हेतु मंदिर न्यासी, पुजारीयो को संगठित करने एवं कृतिशील करने का निश्चय किया गया।मंदिर सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के केंद्र बनें और धर्म के संदेशवाहक बनें, इस दृष्टि से मंदिरों के पुरोहित, पुजारी और ट्रस्टियों को कार्यान्वित करने हेतु विविध योजनाओं पर चर्चा हुई ।
समूचे छत्तीसगढ़ राज्य में मंदिर संगठन सशक्त किया जाएगा
