बलरामपुर-रामानुजगंज : आमाकोना और चंपानगर में लगे स्वास्थ्य एवं पोषण शिविर, ग्रामीणों को गांव में ही मिली चिकित्सा सुविधा

PTV BHARAT 23 OCTOBER 2026 – बलरामपुर-रामानुजगंज : आमाकोना और चंपानगर में लगे स्वास्थ्य एवं पोषण शिविर, ग्रामीणों को गांव में ही मिली चिकित्सा सुविधा

सुदूर वनांचल के ग्रामीणों को गांव में ही स्वास्थ्य और पोषण सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं पोषण सेवा संगम के तहत बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के आकांक्षी विकासखंड शंकरगढ़ के बहुउद्देशीय केंद्र आमाकोना और कुसमी विकासखंड के बहुउद्देशीय केंद्र चंपानगर में शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में बच्चों, गर्भवती महिलाओं और शिशुवती माताओं को विशेष रूप से चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिला।

मोबाइल मेडिकल यूनिट से ग्रामीणों तक पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं

पीएम जनमन क्षेत्र के ग्राम पोड़ीखुर्द स्थित आमाकोना बहुउद्देशीय केंद्र में पीएम जनमन योजना के तहत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाई गईं। यूनिट में ग्रामीणों का ब्लड प्रेशर मापा गया, शुगर की जांच की गई और आगे की जांच के लिए रक्त के नमूने लिए गए। जरूरतमंदों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार और चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया।

अस्पताल तक जाने में लगने वाले समय और दूरी की बचत होने से ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में इन सेवाओं का लाभ उठाया।

42 महिलाओं और 30 बच्चों ने लिया शिविर का लाभ

शिविर में 42 महिलाएं और 30 बच्चे शामिल हुए। सभी बच्चों का वजन और ऊंचाई मापकर उनकी पोषण स्थिति का आकलन किया गया। साथ ही, अभिभावकों को बच्चों के बेहतर विकास के लिए आवश्यक परामर्श दिया गया।

पूरक पोषण आहार के 15 पात्र हितग्राहियों को सुपोषण किट वितरित की गई। ग्रामीणों को कुपोषण के कारणों और उसकी रोकथाम, मातृ पोषण, शिशु आहार तथा प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल के प्रति जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *