कबीरधाम : शासकीय योजनाओं से परिवार को मिला संबल, बच्चों का भविष्य संवार रहे विजय साहू

PTV BHARAT 23 OCTOBER 2026 – कबीरधाम : शासकीय योजनाओं से परिवार को मिला संबल, बच्चों का भविष्य संवार रहे विजय साहू

मेहनत-मजदूरी से परिवार का भरण-पोषण करना और अपने बच्चों को पढ़ा-लिखाकर उनका भविष्य संवारना कबीरधाम जिले के ग्राम रवेली निवासी विजय साहू के जीवन का प्रमुख लक्ष्य है। खेती के लिए स्वयं की जमीन नहीं होने के कारण वे मजदूरी करके परिवार की जरूरतें पूरी करते हैं। सीमित आय के बीच परिवार की जिम्मेदारियां निभाने में शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं उनके लिए सहारा बन रही हैं।

विभिन्न योजनाओं से मिल रही आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा

विजय साहू की पत्नी नीतू साहू को महतारी वंदन योजना के तहत आर्थिक सहायता मिल रही है। वहीं, भूमिहीन होने के कारण परिवार को दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन और आयुष्मान कार्ड की सुविधा भी मिली है। इन योजनाओं से परिवार को आर्थिक सहयोग के साथ रसोई और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है।

बच्चों की शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए प्रयासरत परिवार

विजय साहू के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। तीनों बच्चे ग्राम रवेली में ही पढ़ाई कर रहे हैं। परिवार की सीमित आय के बावजूद विजय साहू मजदूरी करके अपने बच्चों की शिक्षा और उनके बेहतर भविष्य के लिए प्रयासरत हैं। उनके लिए बच्चों की पढ़ाई और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण है। ऐसे में शासकीय योजनाओं से मिलने वाली सहायता परिवार की जिम्मेदारियां निभाने में सहयोग कर रही है।

शासन की योजनाओं के प्रति जताया आभार

विजय साहू की पत्नी नीतू साहू ने बताया कि खेती के लिए जमीन नहीं होने के कारण परिवार को मजदूरी पर निर्भर रहना पड़ता है। ऐसी स्थिति में शासन की योजनाओं से मिलने वाली सहायता परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सहयोग करती है।

महतारी वंदन योजना, भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना, उज्ज्वला योजना और आयुष्मान कार्ड का लाभ मिलने पर परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। परिवार के अनुसार, इन योजनाओं से उन्हें आर्थिक संबल मिला है और बच्चों की पढ़ाई के साथ परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में भी मदद मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *