कोरिया : सेवा सेतु से आसान हुई राह, तीन दिन में जारी हुआ आय प्रमाण पत्र

PTV BHARAT 25 OCTOBER 2026 – कोरिया : सेवा सेतु से आसान हुई राह, तीन दिन में जारी हुआ आय प्रमाण पत्र

बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक आय प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आसान हुई है। पोंडी बचरा क्षेत्र के ग्राम सकरिया निवासी राजीव कुमार साहू को सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से आवेदन करने के तीन दिन के भीतर आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। समय पर दस्तावेज उपलब्ध होने से उन्हें बच्चों की छात्रवृत्ति संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने में सहूलियत मिली है।

राजीव कुमार साहू ने अपने पुत्र स्वप्निल साहू और पुत्री अनुष्का साहू की छात्रवृत्ति के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाने हेतु 9 अक्टूबर 2026 को लोक सेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन किया था। सेवा सेतु पोर्टल पर प्राप्त आवेदन की जांच के बाद 12 अक्टूबर 2026 को उनका आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।

समय पर दस्तावेज मिलने से छात्रवृत्ति प्रक्रिया हुई आसान

छात्रवृत्ति के आवेदन में परिवार की आय संबंधी जानकारी प्रमाणित करने के लिए आय प्रमाण पत्र एक आवश्यक दस्तावेज होता है। ऐसे में इसका समय पर उपलब्ध होना विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण है। राजीव कुमार साहू का प्रमाण पत्र तीन दिन में जारी होने से बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए जरूरी दस्तावेज जुटाने की प्रक्रिया सरल हुई।

सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को शासकीय सेवाओं के लिए आवेदन करने की सुविधा मिल रही है, जिससे आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने की प्रक्रिया अधिक सुगम बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *