रायपुर : महतारी वंदन योजना से नम्रता के परिवार को मिला आर्थिक संबल, पति के पारंपरिक व्यवसाय को मिली नई गति

PTV BHARAT 30 OCTOBER 2026 – रायपुर : महतारी वंदन योजना से नम्रता के परिवार को मिला आर्थिक संबल, पति के पारंपरिक व्यवसाय को मिली नई गति

छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के साथ ग्रामीण परिवारों की आजीविका को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली 1 हजार रुपये की सहायता राशि से महिलाएं न केवल अपनी छोटी-बड़ी जरूरतें पूरी कर रही हैं, बल्कि परिवार के पारंपरिक व्यवसाय को आगे बढ़ाने में भी सहभागी बन रही हैं। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम गोटाटोला की नम्रता कुम्भकार इसकी एक प्रेरक मिसाल हैं।

महतारी वंदन की राशि बनी पारंपरिक व्यवसाय का सहारा

ग्राम गोटाटोला निवासी नम्रता कुम्भकार के परिवार की आजीविका मिट्टी के बर्तन एवं अन्य पारंपरिक मिट्टी के उत्पाद बनाने के व्यवसाय पर निर्भर है। वे अपने पति के साथ इस कार्य में सहयोग करती हैं। पहले सीमित पूंजी के कारण मिट्टी के बर्तन तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री की व्यवस्था करना चुनौतीपूर्ण होता था। ऐसे में महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता उनके परिवार के लिए उपयोगी साबित हुई है।

नम्रता बताती हैं कि योजना के तहत हर महीने मिलने वाले 1 हजार रुपये का उपयोग वे मिट्टी के बर्तन निर्माण के लिए आवश्यक सामग्री खरीदने और घर की जरूरतों को पूरा करने में करती हैं। इससे व्यवसाय के लिए जरूरी सामग्री जुटाने में आसानी हुई है। नियमित आर्थिक सहयोग से उनके पति के पारंपरिक व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *