गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : लाल बंगला के सामने से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

PTV BHARAT 24 NOVEMBER 2026- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : लाल बंगला के सामने से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

गौरेला स्थित लाल बंगला के सामने आज तहसीलदार पेंड्रारोड के नेतृत्व में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं नगर पालिका परिषद गौरेला की संयुक्त टीम ने मौके पर बेजा कब्जा कर बनाए गए मकान और दुकान को हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार पेंड्रारोड प्रीति शर्मा, थाना प्रभारी गौरेला सहित राजस्व विभाग, पुलिस बल एवं नगर पालिका परिषद गौरेला के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *