PTV BHARAT बिलासपुर सरकंडा थाना क्षेत्र के सीपत चौक स्थित कृष्णा ज्वेलर्स में आज दिनदहाड़े एक युवक ने उठाईगिरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया लेकिन वह उसमें असफल रहा. दरअसल, बाइक पर सवार होकर आए युवक ने दुकान में घुसकर सोने के टॉप्स चुराए और भागने की कोशिश की. लेकिन दुकान के मालिक हर्ष सोनी की सतर्कता और बहादुरी के कारण चोर को भागने का मौका नहीं मिला और उसे धरदबोचा गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. युवक के उठाईगिरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें वह वारदात को अंजाम देते हुए भाग रहा था.
ज्वेलरी शॉप से जेवर लेकर भाग रहा चोर पकड़ाया
