PTV BHARAT रायपुर पिछले सप्ताह लगातार 7 दिन तक मूसलाधार बारिश होने के बाद मौसम ने थोड़ी राहत दी है। लेकिन बारिश थमते ही तापमान में बढ़ोतरी के साथ उमस ने लोगों को हलाकान कर रखा है। ऐसे में एक बार फिर मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इतना ही नहीं मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक छत्तीसगढ़ में बारिश की बूंदें थमने वाली नहीं हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में अब तक औसतन 750.5 मि.मी. वर्षा हो चुकी है
अगले 5 दिन साफ रहेगा मौसम
