ट्रांसजेंडर साथियों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

रायपुर. स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर तृतीय लिंग पुनर्वास केंद्र गरिमा गृह, सरोना, रायपुर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता रानी शेट्टी द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रागान जन- गण -मन गाकर तिरंगा झंडे का सम्मान किया गया और सबको मिठाईयां बाटी गयी | इस अवसर में गरिमा गृह के प्रबंधक पापी देवनाथ ने कहा कि सन 1947 में भारत आजाद हुआ था और हमें इस आजादी की हमेशा रक्षा करनी चाहिए । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नवनियुक्त ट्रांसजेंडर पुलिस आरक्षक शबुरी यादव ने कहा भारत देश को आजाद कराने के लिए महात्मा गांधी, भगत सिंह ,मंगल पांडे, लाला लाजपत राय, चंद्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिस्मिल, सुभाष चंद्र बोस समेत सैकड़ों स्वतंत्रता सेनानियों ने दशकों तक आजादी की लड़ाई लड़ी । संस्था की अध्यक्ष विद्या राजपूत ने कहा कि भारत में आज जो एकता दिखाई दे रही है, इसके पीछे हमारी अनोखी संस्कृति है . जिसने हम सबको आज तक मजबूती से बांध कर रखा है. संस्था के सचिव रवीना बरीहा ने प्राचीन भारत के गौरवशाली इतिहास का वर्णन किया।
इसके बाद गरिमा गृह के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया .देशभक्ति तथा लोक-संगीत की मनभावन प्रस्तुतियां से सब मोहित हुए एवं तालियों की गडगडाहट से तृतीय लिंग विद्यार्थियों को प्रोत्साहन दिया | सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ तृतीय लिंग समुदाय के बच्चों द्वारा किया गया जिसमें ” मेरा रंग दे बसंती” नामक गीत से किया गया. कार्यक्रम का दूसरी प्रस्तुति यह देश रंगीला रंगीला में देवासी ने प्रस्तुति दी.. उसने अपने प्रस्तुति से देश भक्ति की समा बंधी. इसके बाद अनेक विद्यार्थियों ने क्रमशः अपनी-अपने प्रस्तुति दी.इसमें , आरोही, प्रियंका, प्रिया, प्रियांशु, स्पर्श, रिया, समायरा, भूमि, मोहिनी, चांद पूजा की बेहतरीन प्रस्तुति ने लोगों का दिल जीता. उपरोक्त प्रोग्राम के सफलता एवं आयोजन के लिए गरिमा गृह के के ब्रिज कोर्स कोआर्डिनेटर गोविंद सांडेकर ने समस्त उपस्थित अतिथियों को इस आयोजन में सम्मिलित होने के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *