यूट्यूबर दीपक पटेल पर लोगों ने किया हमला

PTV BHARAT    02 Sep 2024  सुपरिचित ट्रैवल यूट्यूबर दीपक पटेल (डीके 808) के साथ हसदेव के जंगल में माब लिंचिंग जैसी घटना होते रह गई। 50-60 लोगों की भीड़ ने उन्हें लगभग एक घंटे तक बंधक बनाए रखा, उनका कैमरा और मोबाइल फोन छीन लिया और पिछले दो महीनों में शूट किए गए सभी डेटा को डिलीट कर दिया। भीड़ मारपीट पर उतारू थी, लेकिन एक परिचित अधिकारी की मदद से पटेल वहां से बचकर निकलने में सफल हुए पटेल ने बताया कि उन्होंने भीड़ को समझाने की कोशिश की कि वे छत्तीसगढ़ के ही हैं और केवल आंदोलन को कवर करने आए हैं। उन्होंने कहा कि खदान या पेड़ों की कटाई की तरफ वे गए ही नहीं थे। इसके बावजूद, भीड़ ने उनके फोन और कैमरे का सारा डेटा डिलीट करने का दबाव बनाया। पटेल ने कहा कि इसमें उनके पारिवारिक वीडियो भी थे और दो महीनों की मेहनत के वीडियो भी। उन्होंने केवल ताज़ा शूटिंग को डिलीट करने का अनुरोध किया, लेकिन भीड़ ने उनकी बात नहीं मानी और सारा डेटा डिलीट कर दिया। पुलिस इस दौरान चुपचाप खड़ी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *