PTV BHARAT – दुर्ग/कुम्हारी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शनिवार को हमारी सरकार को एक महीने पूरे हो रहे हैं| पिछले महीने 13 दिसंबर को हमने शपथ लेकर सरकार की बागड़ोर सम्भाली थी। उन्होंने कहा कि हमने किसानों से वादा किया था कि किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी करेंगे, हमने यह वादा पूरा किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कृषक प्रशिक्षकों एवं प्रदेश के उन्नत और प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया हमने कहा था कि किसानों को दो साल का बकाया बोनस देंगे, मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमने यह वादा भी पूरा किया। मुझे मुख्यमंत्री के नाते यह कहते हुए गर्व होता है कि मोदी की गारंटी में हमने जितने भी वादे किए हैं, उन सभी को पूरा करेंगे। विगत 15 वर्षों में जब हमारी सरकार रही हमने किसानों को आर्थिक और तकनीकी रूप से मजबूत करने का काम किया। आज युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद जी की जयंती है, मैं आप सभी को बधाई देता हूं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों कृषक प्रशिक्षक और कई किसान हुए सम्मानित
