राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को छत्तीसगढ़ आने का न्योता

PTV BHARAT 20 JAN 2025     रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को छत्तीसगढ़ आने का न्योता मिला है। रमन सिंह ने मुलाकात की जानकारी साझा करते बताया कि, नई दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट कर उन्हें छत्तीसगढ़ के “रजत जयंती वर्ष” में प्रवेश की जानकारी दी एवं उन्हें आगामी अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में प्रबोधन के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा आमंत्रित किया। जिसपर माननीय राष्ट्रपति महोदया ने स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक संवाद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *