PTV BHARAT 25 JAN 2025 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट द्वारा यात्रियों को हो रही असुविधा पर रेलवे को फटकार लगाने के बाद, रेलवे ने हरकत में आते हुए बिलासपुर स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का निरीक्षण किया। शुक्रवार को एजीएम विजय कुमार साहू और डीआरएम राजमल खोईवाल ने स्टेशन पर चल रहे 392 करोड़ रुपये के पुनर्विकास कार्य का जायजा लिया। उनके साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक योगेश कुमार देवांगन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
रेलवे अधिकारी ने बिलासपुर स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का किया निरीक्षण
