PTV BHARAT रायपुर, 27 जनवरी, 2025 हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एचएनएलयू), रायपुर ने अपनी छह महीने लंबी ‘कांस्टीट्यूशन@75: एचएनएलयू श्रृंखला’ का समापन 76वें गणतंत्र दिवस के भव्य आयोजन के साथ किया । गणतंत्र दिवस की शुरुआत माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) वी.सी. विवेकानंदन द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई, इसके बाद भारत की विविध कला और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाला एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, रायपुर में ‘कांस्टीट्यूशन@75′ श्रृंखला का समापन
