महाकुंभ में भगदड़ की घटना बेहद दुःखद : सीएम विष्णुदेव साय

PTV BHARAT 29 JAN 2025  रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने महाकुंभ भगदड़ पर कहा, प्रयागराज महाकुम्भ में संगम तट पर घटित भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कई श्रद्धालुओं के निधन और घायल होने की खबर अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं घायल श्रद्धालुओं के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। सभी श्रद्धालुओं से आग्रह है कि संयम बनाए रखें और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करें। मां गंगा के जिस घाट के समीप हैं, वहीं पुण्य स्नान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *