PTV BHARAT 29 JAN 2025 भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती मीनल चौबे ने आज शंकर नगर वार्ड का दौरा किया । इस दौरान भाजपा के शंकर नगर वार्ड के प्रत्याशी राजेश गुप्ता भी सााथ रहे। नेता द्वय का वार्ड के विभिन्न हिस्सों में भव्य स्वागत हुआ।जनसंपर्क के दौरान भाजपा शंकर नगर मंडल के महामंत्री सुधीर कुमार चौबे ने अपने निवास में महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे का भव्य स्वागत किया इस अवसर पर क्षेत्र के निवासी और भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्याा में उपस्थित रहेऔर अपना समर्थन जाहिर किया। इसके बाद वार्ड का भ्रमण करते हुए दोनो प्रत्याशी पूर्व पार्षद सुमन राम प्रजापती के निवास पर पहुंचे जहां उनका स्वागत फूल माला से किया गया। बता दें कि शंकर नगर वार्ड हमेंशा से भाजपा का गढ़ रहा है और रायपुर नगर से महापौर प्रत्याशी श्रीमती मीनल चैबे को मिल रहा जनता का भरपूर प्यार उनकी स्वीकार्यता भी दूसरे नेताओं की तुलना में अधिक है।
शंकर नगर मंडल के महामंत्री सुधीर चौबे ने किया महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे और पार्षद प्रत्याशी राजेश गुप्ता का भव्य स्वागत
