मध्यम वर्ग, छोटे व्यापारी और नौकरीपेशा को राहत मिलेगी : ओपी चौधरी

PTV BHARAT 02 FEB रायपुर। केंद्र की मोदी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-2026 के बजट पेश कर दिया है। इस बजट में कई अहम प्रावधान किए गए हैं। केंद्रीय बजट को लेकर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने बजट को लेकर छत्तीसगढ़ के परिपेक्ष्य में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोदी जी के विजन के साथ देश आगे बढ़ रहा है। 2045 विकसित भारत बनाने की दिशा में यह बजट कारगर साबित होगा। आने वाले 30 साल में भारत की इकानामी 55 ट्रिलियन डालर होने की संभावना है। दुनिया के कई देशों ने ऐसा कर दिखाया है। विकसित भारत बनाने में तीन बिंदु है। इसमें 3D है। डेमोक्रेसी, डेमोग्राफी, डिमांड इस आधार स्तंभ पर भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार का उद्देश्य हर नागरिक की समृद्धि सुनिश्चित करना है, और इसी सोच के तहत इस बजट में “GYAN” (गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी शक्ति) के सूत्र को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि जब भारत विकसित होगा, तो अंतिम पंक्ति का व्यक्ति भी वंचित नहीं रहेगा, यह सरकार का दृढ़ विश्वास है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आगे कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ में सर्विस सेक्टर कमजोर है। सर्विस सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए विजन डॉक्यूमेंट बनाया है। पर्यटन को लेकर जो विकास मोदी जी कर रहे है, इसका लाभ छत्तीसगढ़ को भी मिलेगा। इंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए भी बजट में फैसला लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *