डेनेक्स गारमेंट फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

PTV BHARAT 02 FEB दंतेवाड़ा. जिले के बारसूर स्थित डेनेक्स गारमेंट फैक्ट्री में आज सुबह भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. फैक्ट्री में अचानक आग लगने से अंदर रखे कई मशीन और सामान जलकर खाक हो गए. इससे करोड़ो के नुकसान की आशंका है, फिलहाल आंकलन जारी है. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. हादसे के तुरंत बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पहुंची और आग पर काबू पाने में सफल रही. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *