डेढ़ सौ हाथियों ने रायगढ़ वन मंडल में दी दबिश

PTV BHARAT 22 FEB 2025    रायगढ़। जिले के जंगलों में इन दिनों 169 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं। हाथी प्रभावित इलाकों में जहां शाम ढलते ही गांव की गलियां सूनी हो जा रही है, वहीं रात होते ही हाथियों से चिंघाड़ से गांव गूंजने लगा है। डर के साये में लोग अपने-अपने घरों में दुबक रहे रहने पर विवश हो चुके है। वन विभाग के अलावा हाथी मित्र दल के सदस्य लगातार हाथियों के दल पर निगरानी बनाये हुए काम करते आ रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक वन विभाग के अनुसार इन दिनों रायगढ़ जिले के जंगलों में कुल 169 जंगली हाथी अलग-अलग बीट में विचरण कर रहे, अगर हम रायगढ़ वन मंडल की बात करें तों यहां के जंगल में कुल 28 हाथी हैं। वहीं धरमजयगढ़ वन मंडल में 141 हाथी अलग-अलग रेंज के में विचरण कर रहे हैं। रायगढ़ जिले में एक लंबे अर्से बाद जंगली हाथियों की इतनी बड़ी संख्या की वजह से हाथी प्रभावित गांव के ग्रामीणों में अब दहशत व्याप्त हो चुका है। शाम ढलते ही गांव की गलियों में सन्नाटा पसर जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *