PTV BHARAT 28 FEB 2025 दंतेवाड़ा। जिले के कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष अवधेश गौतम पर किरंदुल थाना में FIR दर्ज की गई है। उनपर सड़क निर्माण में करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। सरकार के निर्देश पर PMGSY (प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना) विभाग ने उनपर FIR दर्ज करवाई है। वहीं अवधेश गौतम फरार बताए जा रहे हैं। दंतेवाड़ा पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। दरअसल, दंतेवाड़ा जिले के धुर नक्सल प्रभावित इलाके मड़कामीरास से हिरोली तक सड़क निर्माण की स्वीकृति दो भागों में हुई थी। तत्कालीन कलेक्टर विनीत नंदनवार ने इस सड़क को दो भागों में बांटा और इसके लिए 1 करोड़ 96 लाख और 1 करोड़ 99 लाख स्वीकृत किए थे। इस सड़क की टेंडर प्रक्रिया भी सवालों में थी। तब राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और ठेकेदार अवधेश गौतम ने ठेकेदारों को इस टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने से रोक दिया था। अधिकारियों के साथ सेटिंग कर उन्होंने 10 प्रतिशत अधिक दर पर इसका कार्यादेश प्राप्त किया था।
दंतेवाड़ा कांग्रेस कमेटी का जिला अध्यक्ष अवधेश गौतम फरार, FIR दर्ज भ्रष्टाचार का है आरोप
