PTV BHARAT 09 MAR 2025 रायपुर। विगत कुछ दिनों से लगातार रायपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हो रहीं थी, कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत बोरियाखुर्द स्थित आर.डी.ए. कालोनी में कुछ बाहरी व्यक्ति संदिग्ध होने के साथ ही कई संदिग्ध गतिविधियों में भी शामिल रहते है। इसके साथ ही अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने, सुरक्षा व शांति व्यवस्था सहित आगामी होली त्यौहार के मद्देनजर पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश कुमार देवांगन, थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक विनय सिंह बघेल, थाना प्रभारी पुरानी बस्ती निरीक्षक योगेश कश्यप, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम एवं थानों की टीम सहित लगभग 100 सदस्यीय पुलिस टीम द्वारा आज तड़के प्रातः 05ः00 बजे थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत बोरियाखुर्द स्थित आर.डी.ए. कालोनी में गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों एवं अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों, पुराने अपराधियों सहित बाहरी व्यक्तियों के विरूद्ध छापेमारी कार्यवाही किया गया।
आर.डी.ए. कॉलोनी में 100 पुलिसकर्मियों ने मारी रेड, 25 लोग हिरासत में
