PTV BHARAT 20 MAR 2025 बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर जिले में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। बीजापुर में 18 और कांकेर में 4 नक्सलियों को सुरक्षा बलों के जवानों ने ढेर कर दिया है।बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 20 नक्सली मारे गए हैं। इनमें से 18 नक्सलियों के शव और इलाके से भारी मात्रा में सामान ,हथियार भी जवानों ने बरामद किए हैं। साथ ही बीजापुर में एक जवान भी शहीद हुआ है।पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर स्थित जंगल में मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम गंगालूर इलाके (बीजापुर) में नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।अधिकारी ने बताया कि दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी हुई है। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ अभी भी जारी है और क्षेत्र में सर्चिंग आपरेशन तेज कर दिया गया है। बताया जा रहा इस मुठभेड़ में अब 18 नक्सली मारे गए हैं, बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के एक जवान ने अपनी जान दे दी। सुरक्षाबलों के ऑपरेशन के बाद अमित शाह ने भी एक्स पर पोस्ट किया, उन्होंने कहा, मोदी सरकार नक्सलियों के विरुद्ध रुथलेस अप्रोच से आगे बढ़ रही है और समर्पण से लेकर समावेशन कीसमावेशन की तमाम सुविधाओं के बावजूद जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है।
छत्तीसगढ़ में 22 नक्सली ढेर
