प्रतिभा कार्यक्रम में गोला फेंक और नृत्य प्रस्तुति ने बांधा समां 

PYV BHARAT रायपुर।  छत्तीसगढ़ मितवा संकल्प समिति द्वारा समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आज ट्रासंजेडर व्यक्तियों के  हुनर को पहचान देने के लिए   प्रतिभा – ट्रांसजेंडर हुनर की  पहचान..  नामक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन रायपुर सरोना स्थित गरिमा गृह शेल्टर होम के परिसर और सभागृह में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मेहंदी प्रतियोगिता, गोला फेक, रंगोली प्रतियोगिता तथा मेकअप प्रतियोगिता शामिल थे।  इस प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों से ट्रांसजेंडर व्यक्ति शामिल हुए थे. अलग-अलग निर्णायक समूहों द्वारा इन प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।  मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय , तृतीय तथा चतुर्थ  स्थान में आने वाले विजेताओं को 29 मार्च 2025 मरीन ड्राइव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पुरस्कृत  किया जाएगा। 
इसी प्रकार गोला फेंक , रंगोली प्रतियोगिता तथा मेकअप प्रतियोगिता में भी  प्रथम द्वितीय   तृतीय  एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वालों को भी मरीन ड्राइव  रायपुर में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान पुरस्कृत किया जाएगा।  एक दिवसीय इस आयोजन में  ट्रांसजेंडर व्यक्तियों ने मेहंदी प्रतियोगिता के दौरान बड़े ही बारीकी से और बहुत ही उम्दा तरीके से लोगों के हाथों में मेहंदी रचाई और सबकी तारीफें बटोंरी।   किसी ने मेहंदी में गुलाब का फूल बनाया,  तो किसी ने पशु -वपक्षियों तथा किसी ने पर्वतों और प्रकृति के प्रतीकों के  माध्यम से मेहंदी की कला को प्रदर्शित किया ।  इसी प्रकार रंगोली प्रतियोगिता में भी ट्रांसजेंडर व्यक्तियों द्वारा अलग-अलग मुद्दों पर अलग-अलग विषयों पर रंगोली लगाई गई । प्रतिभागियों के अलग-अलग रंगों की रंगोली को देखकर लोगों ने अपने दांतों तले  उंगली दबाई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *