सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ 15 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

PTV BHARAT 29 MAR 2025    छत्तीसगढ़। सुकमा जिले के गोगुंडा की पहाड़ी में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामने आई है। सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में दोनों तरफ से काफी गोलियां चली। इस एनकाउंटर में 15 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना प्राप्त हुई है। जिले के केरलापाल थानाक्षेत्र के गोगुंडा की पहाड़ी पर नक्सली कमांडर जगदीश के होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद डीआरजी और सीआरपीएफ के जवान रवाना हुए। इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 15 नक्सलियों को ढेर कर दिया। हालांकि, मुठभेड़ में दो जवानों के घायल होने की खबर सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *