PTV BHARAT 09 APRIL 2025 छत्तीसगढ़ शिवसेना द्वारा राजधानी में मंगलवार को आकर्षक झांकियों के साथ शाम 6 बजे रामनवमी शोभायात्रा निकाली गयी। यह फूल चौक, शारदा चौक जयस्तंभ चौक होते हुए सिटी कोतवाली, सदर बाजार मार्ग से शहर के विभिन्न मागों से होते हुए वापस फूल चौक में धर्मसभा में तब्दील हुई। जयश्रीराम के जयकारों की गूंज के बीच निकाली गयी इस भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। राजधानी में छत्तीसगढ़ शिवसेना ने विठ्ठल मंदिर फूल चौक, नवीनबाजार से पारंपरिक शोभायात्रा छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के नेतृत्व में निकाली। विधि-विधान से पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। आकर्षक शोभायात्रा में प्रदेश के सभी जिलों के शिव सेना पदाधिकारी, शहर के 70 वार्ड सहित बड़ी संख्या में शिव सैनिक उत्साह के साथ शामिल हुए। रायपुर महानगर से चुनाभट्टी, रमण मंदिर, प्रदेश कार्यालय चौबे कालोनी, हांडीपारा, अभनपुर, संतोषीनगर, कुशालपुर, रायपुरा, आरंग, गोंदवारा, स्टेशन चौक, टिकरापारा सहित अलग-अलग विधानसभा से लाई गयी आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। रामनवमी शोभायात्रा में अजब-गजब शौर्य प्रदर्शन को देखने का मौका मंगलवार को राजधानीवासियों को मिला। इसमें एक व्यक्ति की पीठ पर चढ़कर मुंह में साइकिल का पहिया दबाये रोमांचक प्रदर्शन करते करतबबाज आग की लपटों से घिरे पहिये को सधे हुये अंदाज में घुमाते नजर आया। इसी तरह अन्य शौयं प्रदर्शन देख लोग चकित हुये बिना नहीं रह सके। झांकी में रामदरबार, हनुमान जी की चित्ताकर्षक छवि ने किया आकर्षित रंग-बिरंगी रोशनी के साथ शोभायात्रा में शामिल एक से बढ़कर सुंदर झाकियों को देखने लोता उमड़ पड़े। इन झांकियोंमें रामदरबार कीझांकी अनूठी रही। वहीं रामभक्त हनुमान का विराट रूप झांकी में देखने को मिला। धार्मिक व पौराणिक प्रसंगों पर केंदित झाकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं। बाजे गाजे के साथ निकाली गई इझांकी बरबस ही लोगों को लुमा रही थी। बड़े जतन से इसे मूर्तिकार ने सुंदर जीवंत स्वरूप देते हुए आकार दिया।
छत्तीसगढ़ शिवसेना ने आकर्षक झांकियों के साथ निकाली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब
