करोड़ों की ठगी करने वाला पीयूष जायसवाल गिरफ्तार

PYV BHARAT PTV BHARAT 18 APRIL जांजगीर-चांपा. जमीन खरीदी बिक्री एवं शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा देने का लालच देकर करोड़ों की ठगी करने का मामला सामने आया है. साइबर टीम और चांपा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के कब्जे से जमीन संबंधी दस्तावेज, 2 फोर व्हीलर, 03 मोबाइल, 01 लैपटॉप सहित अन्य दस्तावेज जब्त किया गया है. प्रार्थी राम प्रसाद यादव निवासी राहोद ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी पहचान आरोपी पीयूष जायसवाल से एक सेमिनार में हुई थी. सेमिनार में आरोपी पीयूष जायसवाल ने लोगों को जमीन खरीदी बिक्री करने और शेयर मार्केट ट्रेडिंग में पैसा लगाने के नाम पर लुभावने ऑफर दिया, जिससे प्रभावित होकर रामप्रसाद ने आरोपी पीयूष जायसवाल से संपर्क किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *