अगले 48 घंटों में गर्मी बढ़ेगी

PTV BHARAT 22 APRIL रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में बदलाव होने जा रहा है. आगामी दिनों में लोगों को गर्मी से परेशानी का सामना पड़ेगा. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है. मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की आशंका है. रविवार को प्रदेश में सबसे गर्म बिलासपुर रहा, यहां 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा, मेघ गर्जन, तेज हवा और वज्रपात होने की संभावना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *