PTV BHARAT 26 APRIL रायपुर। आज आज प्रदेश अध्यक्ष किरण देव , प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने रायपुर के एमएमआई नारायणा अस्पताल पहुंचकर भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा का कुशलक्षेम जाना। बता दें कि मां बम्लेश्वरी धाम में रोपवे की एक ट्रॉली अचानक टूटकर जमीन पर गिर गई। इस हादसे में भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रायपुर ले जाया गया है। वहीं पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा इस हादसे में बाल-बाल बच गए।
भरत वर्मा वेंटिलेटर सपोर्ट में, गृहमंत्री विजय शर्मा और बीजेपी नेताओं ने जाना हाल चाल
