PTV BHARAT 10 MAY दुर्ग। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। इस बीच दुर्ग जिले में मॉकड्रिल के बाद पुलिस ने घुसपैठियों और अवैध अप्रवासियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की टी शनिवार सुबह शारदापारा छावनी, केएलसी खुर्सीपार और जोन-3 खुर्सीपार में घर-घर जाकर 589 लोगों के दस्तावेजों की जांच की। 154 लोगों के फिंगर प्रिंट लेकर उनका डाटाबेस तैयार किया गया। दुर्ग एएसपी ग्रामीण अभिषेक झा ने बताया कि, अप्रवासियों की जांच के लिए सीएसपी और एएसपी के नेतृत्व में कई टीमें बनाई गई हैं। इसमें शारदापारा छावनी क्षेत्र में सत्य प्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर के नेतृत्व में टीम ने करीब 200 व्यक्तियों के आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच की।