छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित मुलेर गांव पहुंचे सीएम साय

PTV BHARAT 15 MAY 2025    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने सुशासन तिहार के अंतर्गत दंतेवाड़ा जिले के मुलेर गांव पहुंचे हैं । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्राम मुलेर में इमली पेड़ के नीचे चौपाल लगाई है । मुख्यमंत्री का महुआ, आमपत्ती से बने हार और ग़ौर मुकुट से ग्रामीणों ने स्वागत किया । इस दौरान मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह का स्वागत छिंद पत्ते से बने गुलदस्ते से ग्रामीणों ने स्वागत किया है ।  ग्रामीणों में भरी खुशी देखी जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *