PTV BHARAT 15 MAY 2025 नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बृहस्पतिवार को राजधानी दिल्ली स्थित एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और यहां नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों मिलकर उनका हालचाल जाना। इस दौरान पीड़ित परिवारों से भी बातचीत की और जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की। बता दें कि एम्स के ट्रॉमा सेंटर में नक्सली हमले में घायल सीआरपीएफ के 204 कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट सागर बोराडे भर्ती हैं। इसके अलावा वह पहलगाम हमले में घायल हुए डॉ. ए परमेश्वरन से भी मिले। डॉ. ए परमेश्वरन के स्वास्थ्य में अब सुधार है और वह अब चल पा रहे हैं।कुर्रगुट्टालू पहाड़ में चले ऑपरेशन में घायल कोबरा जवानों से अमित शाह और विजय शर्मा मिले। X पोस्ट में शर्मा ने लिखा, कुर्रगुट्टालू पहाड़ में चले ऑपरेशन में कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट सागर गणेश बोराडे, HC मुनेश चंद शर्मा, कांस्टेबल कृष्ण कुमार गुर्जर और कांस्टेबल धनु राम घायल हो गए थे। दिल्ली एम्स हॉस्पिटल में उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनका हौंसला बढ़ाया। जवानों के चेहरे पर मुस्कान थी। आपके भुजाओं की ताकत सभी देख रहे है। वीर जवानों के साहस और समर्पण को प्रणाम करता हूं।
नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने AIIMS पहुंचे अमित शाह और विजय शर्मा
