स्निफर डॉग K-9 रोले की मौत

PTV BHARAT 16 MAY 2025     जगदलपुर। छ्त्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा हिल्स में मधुमक्खियों के हमले से CRPF के स्निफर डॉग K-9 रोले की मौत हो गई है। रोले नक्सलियों की दबाई IED को ढूंढ रहा था। इसी बीच मधुमक्खियों ने रोले और उसके हैंडलर पर हमला कर दिया। वहीं CRPF ने गॉड ऑफ ऑनर के साथ रोले को अंतिम विदाई दी है। जानकारी के मुताबिक, रोले की उम्र करीब 2 साल थी। ये बेल्जियन शेफर्ड नस्ल का डॉग था। IED ढूंढने और हमले से बचने में माहिर था। फूल ट्रेंड था। जब भी CRPF जवानों की टीम ऑपरेशन पर निकलती थी तो सबसे आगे रोले ही चलता था। नक्सल ऑपरेशन के दौरान इसने सैकड़ों IED ढूंढने में जवानों की मदद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *