PTV BHARAT 24 MAY 2025 शनिवार 24 मई को रायपुर बैरन बाज़ार स्थित स्कुल में युवाओं नें ध्यान संवाद ( टाक आन मेडिटेशन) सत्र का आयोजन किया . वरिष्ठ संन्यासी आचार्य रितेशवरानंद अवधुत नें युवाओं के ध्यान के फायदों के बारे में चर्चा की . उन्होंने बताया कि जीवन के महत्वपूर्ण उद्देश्य में अध्यात्मिक अनुभूति का स्थान है . इसकी प्राप्ति भक्ति से होती है और ध्यान की विधियों से इसकी उपलब्धी सहज रूप से होती है . सत्र को संबोधित करते हुए डॉ सत्यजीत साहू ने ध्यान के वैज्ञानिक दृष्टिकोण और जरूरी कांसेप्ट को स्पष्ट किया. डॉ साहू नें बताया कि ध्यान से मस्तिष्क के अंदर परिवर्तन होता है जिससे इसकी शक्तियों का विकास होता है. सत्र का संचालन गुलशन मानसरोवर और डॉ दीपाली में किया. प्रतिभागियों में अमित शर्मा, राशी शर्मा, सत्यप्रकाश, दिव्यांशी , प्रतिक , ऐश्वर्या , विक्रम , भावी , कांती, हर्ष उपस्थित रहे.
डॉ सत्यजीत साहू ने युवाओं को ध्यान के वैज्ञानिक दृष्टिकोण और जरूरी कांसेप्ट को स्पष्ट किया
